#Social

Sitapur: वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम की प्रतिगोगिता में जागरूकता फैलाने की ली गई शपथ


Sitapur सीतापुर। वन्य जीव सप्ताह के अन्तर्गत जगह-जगह विभिन्न विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले की तहसील मिश्रिख मुख्यालय के परिक्रमा मार्ग पर स्थित स्व. यशोदा देवी कन्या महा विद्यालय में जीव विज्ञान की छात्राओं द्वारा शिक्षक के नेतृत्व में पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से जीवो के प्रति दया,उनका सरंक्षण एवं संवर्धन तथा वनों आदि की सुरक्षा का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में बी.एस.सी. प्रथम,,तृतीय तथा पंचम सेमेस्टर की छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया।छात्राओ द्वारा स्वयं को तथा समाज को जागरूक करने की शपथ ली गई। इस अवसर पर संस्था के केयर टेकर प्रमोद वैश्य, प्राचार्या डॉ.ज्योति गुप्ता, कार्यक्रम संयोजिका कीर्ति मिश्रा तथा निर्णायक मंडल में रचना भारती, आशीष मिश्र सहित समस्त शैक्षणिक स्टाप ने सहयोग प्रदान किया। इसके अलावा जिले के महमूदाबाद इलाके में स्थित श्री जय गुरुदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भेथरा माधव में वन्य प्राणी सप्ताह कार्यक्रम मनाया गया।
इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य में वन विभाग रेंज महमूदाबाद द्वारा विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वन अधिकारी संतोष वर्मा वन विभाग के कर्मचारी मिनिस सिंह चौहान वन दरोगा प्रिया गुप्ता वनरक्षक आदि के साथ-साथ विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश पाठक सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button