Sudan Military Plane Crash: सूडान में सैन्य विमान दुर्घटना पर बड़ी अपडेट, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 49; सामने आया भयावह VIDEO

Sudan Military Plane Crash: सूडान में सैन्य विमान दुर्घटना पर बड़ी अपडेट, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 49; सामने आया भयावह VIDEO

Photo- @tyagivinit7/X

Sudan Military Plane Crash: सूडान के ओमदुरमान शहर में बीते मंगलवार को एक सैन्य विमान क्रैश हो गया था. इस हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 49 हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एंटोनोव विमान वादी सैयदना एयरबेस से उड़ान भर रहा था. विमान ओमदुरमान के करारी जिले में एक रिहायशी इलाके पर गिरा, जिससे जमीन पर भी कई लोगों की जान गई. स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है.

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन सेना ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में सैन्यकर्मी और नागरिक दोनों हताहत हुए हैं.

ये भी पढें: सूडान का सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, मृतक संख्या बढ़कर 49 हुई

मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 49 पहुंची

सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति

सूडान 2023 से भीषण गृहयुद्ध का सामना कर रहा है. सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (RSF) के बीच संघर्ष लगातार जारी है. इस जंग में अब तक हजारों लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग विस्थापित हो चुके हैं. हाल के महीनों में सूडानी सेना ने कई इलाकों में RSF के खिलाफ बढ़त बनाई है. वहीं, RSF ने दावा किया है कि उसने सोमवार को न्याला, दक्षिण दारफुर में एक सैन्य विमान मार गिराया.

संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक, सूडान में हो रही हिंसा में युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध हो रहे हैं. खासकर दारफुर क्षेत्र में अत्याचार की घटनाएं सामने आई हैं.

हादसे की जांच जारी

सेना और प्रशासन इस विमान हादसे के पीछे की वजहों की जांच कर रहे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि गृहयुद्ध के कारण हवाई मार्ग असुरक्षित हो गए हैं, जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है. सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से अपील की जा रही है कि वे सूडान में शांति स्थापना के लिए ठोस कदम उठाएं.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button