Sudden Death Video: बेटी को स्कूल छोड़ने आएं शख्स की थम गई सांसे, स्कूल के गेट पर हार्ट अटैक से हुई मौत, बुलंदशहर की घटना से सदमे में परिवार

Sudden Death Video: बेटी को स्कूल छोड़ने आएं शख्स की थम गई सांसे, स्कूल के गेट पर हार्ट अटैक से हुई मौत, बुलंदशहर की घटना से सदमे में परिवार

Death due to heart attack in Bulandshahr (Credit-@nedricknews)

Sudden Death Video: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बुलंदशहर जिले (Bulandshahr District) में शनिवार सुबह एक ऐसी घटना घटी, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. स्याना कोतवाली क्षेत्र में एक पिता अपनी तीन साल की मासूम बेटी को स्कूल छोड़ने आया था, लेकिन बेटी के स्कूल में प्रवेश करते ही स्कूल गेट पर उसकी अचानक मौत हो गई.इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.जानकारी के मुताबिक़ नगर निवासी 40 वर्षीय तारिक मेवाती रोजाना की तरह अपनी लाडली को स्कूल छोड़ने पहुंचे थे.

सीसीटीवी (CCTV Footage) में देखा जा सकता है कि तारिक ई-रिक्शा से उतरकर बेटी का हाथ और बैग पकड़ते हैं और उसे सुरक्षित स्कूल गेट के अंदर भेजते हैं. इस घटना का वीडियो (Video) को सोशल मीडिया X पर @nedricknews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Sudden Death: इंसानियत शर्मसार! कर्मचारी हार्ट अटैक से तड़पता रहा और मालिक फोन पर बिजी था, युवक की हुई कुछ देर में मौत, आगर मालवा का VIDEO आया सामने

पिता की हार्ट अटैक से मौत

बच्ची को छोड़ते ही बैठे नीचे

जैसे ही बेटी स्कूल परिसर में चली जाती है और तारिक वापस लौटने के लिए मुड़ते हैं, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ जाती है.वे गेट के बाहर जमीन पर बैठ जाते है. यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी.तारिक को तत्काल पास के एक (Private Hospital) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बताई. इसके बाद उन्हें (Higher Medical Centre) रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही तारिक ने दम तोड़ दिया.

मासूम बेटी को नहीं था आखिरी विदाई का एहसास

सबसे ज्यादा दिल तोड़ देने वाली बात यह है कि तीन साल की बच्ची को यह पता तक नहीं था कि स्कूल गेट पर पिता से हुई यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात बन जाएगी. घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है.

 




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button