सुशांत सिंह राजपूत केस : NCB ने सैमुअल मिरांडा को लिया हिरासत में….

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI की जांच का आज 15वां दिन है। CBI के साथ ED और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जांच भी तेज रफ्तार से चल रही है। आज सुबह NCB ने रिया चक्रवर्ती के घर पर छापा मारा। सैमुअल मिरांडा के घर पर भी एनसीबी की टीम का सर्च ऑपरेशन चल रहा है। ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया और उनकी फैमिली एनसीबी के निशाने पर है। ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी ने अब तक 2 ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है जबकि एक हिरासत में है। गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर ने रिया के भाई शोविक और सुशांत के स्टाफ सैमुअल मिरांडा का नाम लिया है। वहीं एम्स की फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम आज सुशांत केस में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है।
Samuel Miranda detained by Narcotics Control Bureau (NCB), under provisions of Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act, 1985. https://t.co/SehPI3YMmO
— ANI (@ANI) September 4, 2020
सैमुअल मिरांडा को NCB ने लिया हिरासत में –
रिया के घर पर जहां तीन घंटे से छापेमारी जारी है वहीं एनसीबी की टीम सैमुअल मिरांडा को अपने साथ लेकर गई है। सैमुअल के घर पर 2 घंटे तक छापेमारी चली । अब सैमुअल से एनसीबी ऑफिस में पूछताछ होगी।
House search of Showik Chakraborty and Samuel Miranda undertaken. Summons served to both to join investigation: Narcotics Control Bureau (NCB). #Mumbai pic.twitter.com/cRnyDkaoaM
— ANI (@ANI) September 4, 2020
आपको बता दे की एनसीबी की टीम ने रिया के भाई शोविक को समन किया है। ड्रग्स मामले में शोविक से एनसीबी पूछताछ करेगा। अभी रिया के घर एनसीबी की छापेमारी जारी है। वहीं एनसीबी की टीम ने छापेमारी के बाद सैमुअल मिरांडा को हिरासत में लिया है।




