कांग्रेस में नहीं थम रहा कलह, अब ब्लाक अध्यक्ष पर लगा गुटबाजी का आरोप
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में अगले महीने होने जा रहे विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुटी हुई है. इसी बीच अमलीपदर कांग्रेस कमेटी की ब्लॉक अध्यक्ष ललिता पर गुटबाजी का आरोप लगा है. रविवार को 200 से ज्यादा स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा, कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे ललिता के नेतृत्व में चुनाव कार्य नही करना चाहते। कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव स्थानीय न होने की वजह से पहले से ही विरोधियों के निशानें पर है. इस बीच अब अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस में अध्यक्ष ललिता यादव की कार्य शैली से नाराज सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पार्टी के लिए फिर नई मुश्किल खड़ी कर दी है.
रविवार को तेतल खुटी में संगठन की बैठक आहूत की गई थी, जिसमे जिला अध्यक्ष भाव सिंह साहू को आमंत्रित किया गया था. जिला और ब्लॉक के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में बैठक शुरू होते ही पदाधिकारियों ने ब्लॉक अध्यक्ष ललिता यादव के दुर्व्यवहार के के बारे में बताया। इससे आहत कार्यकर्ताओं ने ताजा उदाहरण देते हुए कहा की चुनाव प्रचार के लिए रणनीति बनाने तेतल खुटी जोन के धोबनमाल में आयोजित बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष ने कुछ ही लोगो को बुलाया था




