कल घर से न निकलें बाहर, अनावश्यक घूमते दिखे तो होगी कार्रवाई
रविवार को राजधानी में अघोषित कर्फ्यू रहेगा। राजधानी में कल किराना दुकान और सब्जी दुकान भी बंद रहेगी। कल सिर्फ लाकडाउन में दवा, दूध और पेट्रोल पंप ही खुली रहेगी, जबकि बाकी सभी दुकानें और बाजार बंद रहेंगे। जिला प्रशासन की तरफ से सभी दुकानों में इस बाबत सूचना दे दी गयी है। इससे पहले आज शाम भी पुलिस ने फ्लाईंग मार्च कर बाजार में अनावश्यक घूम रहे लोगों से पुलिस कड़ाई से पेश आयी।
दरअसल राजधानी में पिछले कुछ दिनों में पुलिस के सहयोगात्मक रूख का लोगों ने गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया था। लोगों की भीड़ बाजारों में बढ़ गयी थी, तो वहीं बेवजह सैर पर निकलने वाले युवाओं की संख्या में भी काफी बढ़ गयी थी।




