राजधानी में IPL क्रिकेट मैच में सट्टा खिलाते 2 आरोपी गिरफ्तार, 50 लाख से ज्यादा की सट्टा पट्टी जप्त

रायपुर। शहर एवं प्रदेश में आई.पी.एल. 2020 के क्रिकेट मैचों में बडे पैमाने पर सट्टा खिलाने कि सूचनाएं लगातार मिलने पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस को क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस द्वारा क्रिकेट सट्टा के खाईवालों पर लगातार नजर रखकर मुखबीर तैनात किए गए है।

इसी क्रम में दिनांक 12.10.2020 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि रायल चैलेन्जर्स बैंगलौर एवं कोलकत्ता नाईट राइडर्स के मध्य चल रहे मैच में थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत मालवीय रोड स्थित एन.एस. शीतल होटल रूम नंबर 105 में क्रिकेट सट्टा का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर सायबर सेल एवं थाना गोलबाजार की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

जिस पर टीम ने मुखबीर द्वारा बताये उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही कर रायल चैलेन्जर्स बैंगलौर एवं कोलकत्ता नाईट राइडर्स मैच के दौरान लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाते अमित मिश्रा एवं संदीप अग्रवाल को रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा लाईन लेकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाना स्वीकार किया गया।

जिस पर आरोपी अमित मिश्रा एवं संदीप अग्रवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी 4200/- रूपये, 09 नग मोबाईल फोन, 01 नग केल्कुलेटर तथा 50 लाख रूपये से उपर की सट्टा-पट्टी का हिसाब जप्त किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना गोलबाजार मंे अपराध क्रमांक 93/20 धारा 4क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपियों के विरूद्ध पृथक से धारा 151 जा.फौ. के तहत् भी कार्यवाही किया गया। आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा/सट्टा एवं जुआ खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button