Haryana: इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश

Haryana हरियाणा: हरियाणा में मौसम ने करवट बदली है। मौसम विभाग ने प्रदेश में तेज हवाएं, गरज और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरियाणा के 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार हरियाणा से मानसून अब सिर्फ एक सप्ताह दूर है। इस बार मानसूनी हवाएं अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से आ रही हैं।

बता दें कि रविवार को पानीपत, कैथल, फतेहाबाद और नूंह में बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में बादल छाए रहे। अब अगले 3 से 4 दिन तक हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस बार मानसून 28 जून तक हरियाणा पहुंच सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की मामूली गिरावट दर्ज की गई। अब प्रदेश का औसत तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज से 25 जून तक हरियाणा के कई जिलों में बारिश की संभावना है। इस बार प्रदेश में मानसून एक सप्ताह पहले आ सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 28 जून तक हरियाणा में मानसून पहुंचने की संभावना है, जिससे आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद और बढ़ गई है। मौसम में आए बदलाव की बात करें तो प्रदेश भर में अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button