Vande Bharat Train Security: कटरा श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन है सुरक्षा से लैस! एके 47 के साथ CORAS कमांडो रहेंगे तैनात, पुलिस के जवान भी देंगे ड्यूटी

Vande Bharat Train Security: कटरा श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन है सुरक्षा से लैस! एके 47 के साथ CORAS कमांडो रहेंगे तैनात, पुलिस के जवान भी देंगे ड्यूटी

Credit-(Wikimedia Commons)

Vande Bharat Train Security: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कटरा और श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों को रवाना किया. इस ट्रेन की खासियत ये है कि इसमें कड़ी सुरक्षा होगी.जम्मू-कश्मीर में पहली बार वंदे भारत एक्सप्रेस को उच्च स्तरीय सुरक्षा कवच मिला है. रेलवे सुरक्षा बल के विशेष कमांडो यूनिट CORAS को अब कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेनों में तैनात किया गया है. इससे यह स्पष्ट है कि केंद्र सरकार इस संवेदनशील क्षेत्र में रेलवे संचालन को लेकर कोई जोखिम नहीं लेना चाहती.

यह ट्रेनें अब जम्मू और कश्मीर को रेल मार्ग से जोड़ने वाली पहली सीधी सेवा बन गई हैं. इससे पहले यात्रियों को सड़क या विमान से ही इस दूरी को तय करना पड़ता था.ये भी पढ़े:Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस से सफ़र करनेवाले यात्रियों के लिए खुशखबर! ट्रेन के इस रूट पर मिलेगा केवल शाकाहारी खाना

15 कमांडो और 1 सुपरवाइजर हर ट्रेन में

रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत की प्रत्येक ट्रेन में 15 कमांडो और 1 सुपरवाइजर की टीम होगी. ये टीमें यात्रियों की सुरक्षा पर नज़र रखेंगी और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित हैं. खास बात यह है कि ये कमांडो बडगाम और रियासी जैसे इलाकों में तैनात रहेंगे.

जम्मू-कश्मीर में पहली बार CORAS की तैनाती

CORAS यानी Commandos for Railway Security आमतौर पर नक्सल प्रभावित इलाकों में ही सक्रिय रहती है, लेकिन अब पहली बार इनका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर के रेल रूट पर किया जा रहा है. इससे ज़ाहिर होता है कि रेलवे इस रूट को हाई रिस्क जोन मान रहा है और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है.

7 जून से शुरू होगा नियमित संचालन

इन दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन 7 जून से शुरू हो गया है. सप्ताह में 6 दिन यह सेवा उपलब्ध रहेगी, जबकि मंगलवार को ट्रेन का रखरखाव किया जाएगा.इस वंदे भारत एक्सप्रेस में दो तरह की सीटें मिलेंगी.AC चेयर कार (CC) 715 रूपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार (EC) 1320 रूपए.

सुरक्षा और सुविधा दोनों का मेल

कटरा से श्रीनगर की वंदे भारत ट्रेन सिर्फ तेज़ और आरामदायक नहीं है, अब यह सुरक्षा के लिहाज़ से भी भारत की सबसे सुरक्षित ट्रेनों में गिनी जाएगी. CORAS कमांडो की तैनाती से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ेगा और यह रूट आने वाले समय में और अधिक यात्रियों के लिए आकर्षक बन सकता है.

 



img




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button