VB-G RAM G: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, MGNREGA खत्म कर ग्रामीण रोजगार के लिए नया कानून लाने की तैयारी

VB-G RAM G: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, MGNREGA खत्म कर ग्रामीण रोजगार के लिए नया कानून लाने की तैयारी

पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

VB-G RAM G: मोदी सरकार ग्रामीण रोजगार के क्षेत्र में बड़ा बदलाव करने जा रही है. सरकार MGNREGA (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) को खत्म कर इसके स्थान पर नया कानून लाने की तैयारी कर रही है. इस नए विधेयक का नाम “विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) 2025” रखा गया है, जिसे आमतौर पर VB-G RAM G के नाम से जाना जाएगा.

ग्रामीण परिवारों को 125 दिन का रोजगार मिलेगा

इस योजना के तहत प्रत्येक ग्रामीण परिवार को हर वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का मजदूरी रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा.यह रोजगार उन परिवारों के लिए होगा जिनके युवा सदस्य अकुशल शारीरिक कार्य करने के लिए तैयार हैं.

विपक्ष का विरोध

हालांकि विपक्ष ने MGNREGA को समाप्त करने और इसे बदलने की योजना पर विरोध जताया है, सरकार ने कहा है कि जल्द ही इस नए विधेयक पर लोकसभा में चर्चा होगी

ग्रामीण विकास और रोजगार की नई गारंटी

स्रोतों के अनुसार, विधेयक कानून बनने के बाद ग्रामीण रोजगार और आजीविका सुनिश्चित करने की प्रक्रिया और भी मजबूत होगी और ग्रामीण विकास को नई दिशा मिलेगी.




Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button