राष्ट्रपति कोविंद पहुँचे छत्तीसगढ़, 2 दिन बिताएंगे प्रदेश में

रायपुर – राष्ट्रपति रामनाथ। कोविंद पहुचे रायपुर एयरपोर्ट

राज्यपाल अनुसुइया उइके और मुख्यमंत्री भूपेंश बघेल ने किया स्वागत।

एयरपोर्ट से ही बिलासपुर के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति अपने 2 दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द आज गुरू घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के दीक्षांत समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगें तथा विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित पांच भवनों का लोकार्पण करेंगे  शाम 6 बजे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीशगणों से हाई-टी में भेंट करेंगें। इसके बाद का समय आरक्षित रखा गया है। वहीं माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 2 मार्च को सुबह 9 बजे ब्रेक-फ़ास्ट कर यूनिवर्सिटी के लिए छत्तीसगढ़ भवन से सड़क मार्ग होते हुए रवाना होंगे। यहां वे सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगें। वे 11:15 बजे यूनिवर्सिटी से लगे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय स्थित अस्थाई हेलीपेड जाएंगे। यहां से वे रवाना होकर दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे और यहां से 12:10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button