मौसम : आज भी हो सकती है प्रदेश में हल्की रिमझिम बारिश.., मौसम विभाग ने दी जानकारी

रायपुर । प्रदेश में गुरूवार को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली के साथ भारी वर्षा हो सकती है। वहीं प्रदेश के अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा अंदरूनी उड़ीसा और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका पश्चिम राजस्थान से उड़ीसा तक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक चक्रवाती घेरा पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर और 4.5 किलोमीटर ऊंचाई स्थित है। एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक 1.5 किलोमीटर और 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है।

Related Articles

Back to top button