मौसम अपडेट – छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी, इन इलाकों में शीतलहर जारी
छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी पड़ रही हैं। यहां बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग शीतलहर के साये में हैं तो रायपुर में भी तापमान 10 डिग्री के समीप पहुंच गया है। लोगों को गर्म कपड़ों और अलाव का भी सहारा लेना पड़ रहा है। बता दें कि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया।
इस हफ्ते प्रदेश का मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी रायपुर में सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 28.5 डिग्री दर्ज किया गया वही न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान केवल सरगुजा संभाग में ही सामान्य से कम है।
वहीं दुर्ग में तापमान सामान्य से ज्यादा है, जबकि बाकी सभी संभाग में सामान्य है। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। दुर्ग और बिलासपुर में तापमान कम है।