नागपंचमी के मुहूर्त पर ऐसे करें नागदेवता की पूजा

हमारे देश में नाग पंचमी का विशेष महत्‍व है। नागपंचमी पर्व सावन की शुक्‍ल पंचमी के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष नाग पंचमी का त्‍योहार आज 25 जुलाई को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। इस दिन नागदेवता की पूजा होती है। ऐसा नहीं है कि इस दिन केवल भगवान शिव जिस ‘वासुकी’ नाग को धारण करते हैं, केवल उसकी पूजा होती है, जबकि सांपों की इस दिन पूजा करने का विशेष महत्‍व माना जाता है।

ऐसे करें पूजा –

  • नाग पंचमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं। घर की साफ-साफई के साथ ही स्‍नान करके शरीर को भी साफ कर लें।
  • गेरू की मदद से घर के प्रवेश द्वार पर दोनों ओर सांप की आकृति बनाएं। ऐसा करना बेहद शुभ माना गया है।
  • अपने घर में बने मंदिर या फिर पूजा स्‍थल पर जाएं और वहां एक चौकी में साफ लाल कपड़ा बिछाएं। अगर आपके पास सांप की मूर्ति है तो उस पर दूध से अभिषेक करें। अगर मूर्ति नहीं है तो आप सांप की प्रतिमा पर ही दूध चढ़ा सकते हैं।
  • नाग देवता को फूल, चंदन, तांबूल आदि चीजें अर्पित करें।
  • नाग देवता की कथा सुने और उनकी आरती गाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button