Zomato से अब खाना मंगाना हुआ महंगा, बढ़ गई प्लेटफॉर्म फीस, जानें हर ऑर्डर पर कितना लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

Zomato: नई दिल्ली: फूड डिलीवरी कंपनी Zomato ने अपने ग्राहकों के लिए प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी कर दी है। अब हर ऑर्डर पर जीएसटी से पहले 14.90 रुपये शुल्क लिया जाएगा, जो पहले 12.50 रुपये था। यह बढ़ोतरी करीब 2.40 रुपये की है। इससे पहले सितंबर 2025 में भी कंपनी ने फीस में बदलाव किया था। वहीं, इसकी प्रमुख प्रतिस्पर्धी Swiggy फिलहाल प्रति ऑर्डर टैक्स सहित लगभग 14.99 रुपये प्लेटफॉर्म फीस ले रही है। आमतौर पर दोनों कंपनियां एक-दूसरे की रणनीतियों के अनुसार अपने शुल्क में बदलाव करती रहती हैं।


Zomato: नए खिलाड़ी से बढ़ी प्रतिस्पर्धा


इसी बीच अर्बन मोबिलिटी स्टार्टअप Rapido ने बेंगलुरु में अपनी नई फूड डिलीवरी सेवा “Ownly” शुरू की है। कंपनी का दावा है कि वह डिलीवरी चार्ज के अलावा ग्राहकों या रेस्टोरेंट्स से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लेगी। इस कदम से बाजार में प्रतिस्पर्धा और तेज होने की संभावना है।


Zomato: कच्चे तेल की कीमतों का असर


प्लेटफॉर्म फीस में यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है जब कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। ईंधन महंगा होने से डिलीवरी लागत बढ़ती है, जिसका असर सीधे कंपनियों और उनके डिलीवरी पार्टनर्स पर पड़ता है। इसी वजह से कंपनियां अपने शुल्क में संशोधन कर रही हैं।


Zomato: रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर भी दबाव


केवल ऑनलाइन ही नहीं, ऑफलाइन रेस्टोरेंट्स भी महंगाई की मार झेल रहे हैं। एलपीजी सप्लाई में बाधा और बढ़ती लागत के कारण कई होटलों और रेस्टोरेंट्स ने अपने मेन्यू के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे उपभोक्ताओं का खर्च और बढ़ गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button