कल तक स्टेशन में गाकर भीख मांगती थी, एक ब्रेक ने बना दिया स्टार

कहते हैं जब जिसके भाग्य में जो लिखा है तब उसे वह मिल जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ रेलवे स्टेशन पर भीख मांगकर अपना पेट पालने वाली रानू मंडल के साथ। किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि अब रानू पूरे देश के लिए स्टार बन गई है।

सोशल मीडिया पर पिछले दिनों रानू मंडल नाम की महिला का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लता मंगेशकर का गाना एक प्यार का नगमा है गाते हुए नजर आ रही थीं। बंगाल के रानाघाट रेलवे स्टेशन पर एक यात्री ने रानू का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल सोशल मीडिया पर डाल दिया था। सिंगिग की तारीफ होने के बाद उन्हें अपना पहला सिंगिंग प्रोजेक्ट मिल गया है।

हिमेश रेशमिया ने दिया मौका

हिमेश ने जब रानू का सिंगिंग वीडियो देखा तो वह उनके कायल हो गए। अब उन्होंने रानू से अपनी अपकमिंग फिल्म हैप्पी हार्डी एंड हीर के लिए एक गाना रिकॉर्ड करवा लिया है। हिमेश ने रिकॉर्डिंग का एक वीडियो भी इन्स्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रानू  तेरी मेरी कहानी गाने को रिकॉर्ड करती नजर आ रही हैं और हिमेश उन्हें चियर करते दिख रहे हैं।

रियलटी शो से भी मिला ऑफर: रानू को मुंबई में एक रियलिटी शो में गाने का ऑफर मिला है। साथ ही कंपनी ने रानू के कम्प्लीट मेकओवर का खर्चा भी उठाया है। सैलून में हेयरस्टाइलिस्ट के साथ रानू के फोटोज-वीडियो वायरल हो रहे हैं। रानू मंडल की जिंदगी काफी कष्ट से गुजरी है। उनकी शादी मुंबई में ही बाबुल मंडल से हुई थी। पति के देहांत के बाद वो अपने घर रानाघाट लौट गई थी। यहां स्टेशन और ट्रेनों में गाने गाकर अपना पेट पालती थीं। रानू को कोलकाता, केरल और बांग्लादेश से भी सिंगिंग ऑफर मिले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button