#Social
देश की जाबांज बिटिया दिव्या देशमुख को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: मंत्री जायसवाल

Raipur. रायपुर। भारत की 19 वर्षीय युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख द्वारा FIDE महिला वर्ल्ड कप जीतने पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री जायसवाल ने कहा कि देश की इस जाबांज बिटिया ने अपनी प्रतिभा, धैर्य और संकल्प के दम पर पूरी दुनिया में भारत का परचम लहराया है। यह सिर्फ एक व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने बधाई संदेश में कहा, “मात्र 19 वर्ष की आयु में दिव्या देशमुख ने FIDE महिला विश्व कप जीतकर न केवल भारत को गौरवान्वित किया है, बल्कि शतरंज जगत में एक नया इतिहास रच दिया है। उनकी यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल है। वे आज करोड़ों युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणा बनी हैं।”




