#Social

आज 12 बजे तक बंद रहा Himachal का यह बाजार


Solan. सोलन। सोलन में आज बाजार सुबह 12 बजे तक बंद रहेगा। यह फैसला स्थानीय व्यापारियों ने लिया है। सोलन शहर के व्यापारियों ने बाहरी राज्यों से आ रहे प्रवासियों की बढ़ती संख्या के विरोध में यह कदम उठाया है। व्यापारियों का कहना है कि प्रवासियों की अधिक संख्या से उनके व्यापार पर असर पड़ रहा है व प्रदेश की शांति को खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।
व्यापार मंडल का कहना है कि जिले सोलन में प्रवासी मजदूरों और कामगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे सुरक्षा चिंताएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है, ताकि स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों के हितों की सुरक्षा की जा सके।व्यापारी वर्ग ने प्रशासन से आग्रह किया है कि प्रवासियों की पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button