आवेदन नहीं दौड़ाएंगे-समाधान शिविर ने बदली प्रशासनिक तस्वीर: खाद्य मंत्री बघेल

Bemetara. बेमेतरा। सुशासन तिहार-2025 के अंतर्गत जनसेवा और प्रशासनिक पारदर्शिता की मिसाल पेश करता समाधान शिविर आज नवागढ़ विकासखंड के ग्राम नांदघाट में एक उत्सव के रूप में संपन्न हुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित इस शिविर में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने हितग्राहियों को योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ प्रदान किया। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया और बताया कि सुशासन तिहार का

पहला चरण

8 से 11 अप्रैल तक आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से 1,40,780 आवेदन समाधान पेटियों के माध्यम से प्राप्त हुए थे। अब दूसरे चरण में इन आवेदनों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जा रहा है। नांदघाट क्लस्टर में प्राप्त 4,000 से अधिक आवेदनों का शिविर में समाधान किया गया। मौके पर ही राशन कार्ड से जुड़ी 15 समस्याओं का निपटारा 15 मिनट में किया गया-चाहे वह नाम जोड़ना हो या सुधार। यह व्यवस्था दर्शाती है कि अब लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

शिविर में मगरघटा, तरपोंगी, सेमरिया, खपरी, मुर्रा, एरमशाही, टोहड़ी, केशला, मेंहना, इटई, कुंरा, मल्दा, धोबघट्टी सहित 14 ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन पहुँचे। समस्याओं का समाधान मौके पर संबंधित विभागों द्वारा किया गया, साथ ही योजनाओं की जानकारी साझा की गई।’ ’मंत्री दयालदास बघेल ने विभिन्न विभागों द्वारा राशन कार्ड, नोनी सुरक्षा पासबुक, आयुष्मान ‘वय वंदना’ कार्ड, महिला-बाल विकास योजनाओं के प्रमाण पत्र, पोषण किट,आदि हितग्राहियों को वितरित किए गए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रह्लाद रजक,जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल, सीईओ टेकचंद्र अग्रवाल, अपर कलेक्टर अनिल बाजपेयी, एसडीएम दिव्या पोटाई सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति थे।’

बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह अभियान “सरकार आपके द्वार” की भावना को साकार कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक संबल तथा 18 लाख आवासों की स्वीकृति जैसी योजनाएं जनकल्याण को समर्पित हैं। उन्होंने कहा छोटी छोटी समस्याओं, मांग व शिकायत संबंधी निराकरण के लिए आवेदनकर्ता को और न आवेदन दौड़ायेंगे (दप्तरोंके चक्कर) नहीं काटने होंगे। स्वयं अधिकारी आवेदनों के संबंध में स्वय शिविर में जानकारी दे रहे है। यानी समाधान शिविर ने बदली प्रशासनिक तस्वीर बदल गयी है। हर गरीब का सरकारी योजना का लाभ दिलाना सरकार का काम है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इसे पूरा कर रहे है।

उन्होंने कहा कि 1460 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। आने वाले 6 महीने में 5 हजार पंचायतों में इनकी स्थापना की जाएगी और जल्द ही सभी पंचायतों में इन सुविधा केन्द्रों की स्थापना होगी। इन केंद्रों में हितग्राही महतारी वंदन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी योजनाओं की राशि का आहरण कर सकेंगे और आय, जाति प्रमाण पत्र आदि बनवा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि के पंजीयन में अनेक रिफॉर्म किए गए हैं। अब रजिस्ट्री करते ही नामांतरण का काम हो जाएगा ये बहुत बड़ा रिफॉर्म है। रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। मंत्री बघेल ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। साथ ही मुख्यमंत्री चिरायु योजना के अंतर्गत रेहान सिंह और तृषा साहू को सफल इलाज के प्रमाण पत्र सौंपे। दिल और कान की जटिल बीमारियों का इलाज हुआ कृ जिससे उनके अभिभावकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button