इंडोनेशिया पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति प्रबोवो ने एयरपोर्ट पर किया भव्य स्वागत

PM Modi Visit Indonesia: नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने तीन देशों के विदेश दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंचे। एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री के विमान के जकार्ता पहुंचने से पहले इंडोनेशियाई वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने उसे एस्कॉर्ट किया, जो विशेष राजकीय सम्मान का प्रतीक माना जाता है।

पीएम मोदी ने क्या कहा?


प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति प्रबोवो के स्नेहपूर्ण स्वागत से वह बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था, जिससे दोनों देशों को लाभ मिला है। इस यात्रा में दोनों नेता इस साझेदारी को और मजबूत बनाने पर चर्चा करेंगे।

कई अहम मुद्दों पर होगी बातचीत


दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर बातचीत होगी। प्रधानमंत्री मोदी योग्याकार्ता स्थित प्रसिद्ध प्रम्बानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे, जो भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक संबंधों का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

आगे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे


इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य तीनों देशों के साथ भारत के आर्थिक, रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button