#Social

कच्चा माल लेकर आ रहा ट्रक पलटा


Tahliwal. टाहलीवाल। टाहलीवाल में वैक्टर फूड उद्योग के नजदीक बुधवार को एक उद्योग से कच्चा माल लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार लालुवाल की तरफ से एक ट्रक कच्चे माल को लेकर नंगल की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक तीखी उतराई उतरने लगा तो ट्रक अनित्रित हो गया और ट्रक पलट गया। उक्त हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई है। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा नहीं हुआ।
अन्यथा उतराई होने के कारण एक बड़ा हादसा हो सकता था। यहां पर अक्सर बड़ी गाडिय़ां तीखी उतराई होने से अनियंत्रित होकर गिरी जाती है। जिला प्रसाशन द्वारा इसके लिए कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये जा रहे है। यहां कई सालो से ऐसे ही हादसे हो रहे है। हादसे वाली जगह के पास दो सरकारी, एक सीनियर सेकेंडरी व दूसरा प्राइमरी स्कूल व बड़ा उद्योग है। यहां लगातार लोगों की आवाजाही लगी रहती है। हादसे के बाद टाहलीवाल पुलिस टीम ने मौका पर पहुंचकर तफ्तीश आरंभ कर दी है। उधर, एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button