कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल नहीं दिया तो सीधे होगा अपराध दर्ज, राजधानी में सख्त हुई सरकार
If sample is not given for corona test, crime will be registered directly, government becomes strict in the capital
रायपुर 13 जुलाई 2021। कोरोना सैंपलिंग देने से इनकार करना अब महंगा पड़ेगा। जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि जो व्यक्ति कोरोना टेस्ट कराने से इनकार करे या कोरोना टेस्टिंग में व्यावधान करे उसके किलाफ FIR दर्ज किया जाये।
रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने इसे लेकर नायब तहसीलदार एनके सिन्हा को मजिस्ट्रेट नियुक्ति किया है। कलेक्टर ने SSP रायपुर के SI स्तर के एक अधिकारी को भी इस मामले में नियुक्त करने को कहा है।



