गरियाबंद पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ माह में ₹1.34 करोड़ का गांजा जब्त

गरियाबंद। पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। विगत डेढ़ माह में पुलिस ने 10 मामलों में 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 268.414 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1 करोड़ 34 लाख 20 हजार 700 है, जब्त किया है।

इसी अभियान के तहत थाना देवभोग पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्कूटी क्रमांक CG 04 Q 2363 को रोककर तलाशी ली। स्कूटी में रखी प्लास्टिक बोरी और बैग से 30 किलोग्राम 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

– Advertisement –

Ad image

पूछताछ में आरोपी गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी

– Advertisement –

Ad image

* चेतन खानवानी (40 वर्ष) निवासी अशोक नगर, गुढ़ियारी, रायपुर।
* देवेन्द्र निषाद (30 वर्ष) निवासी बजरंग नगर, गोगांव, थाना गुढ़ियारी, रायपुर।

जब्त सामग्री

* 30.100 किलोग्राम अवैध गांजा (कीमत ₹15 लाख)
* स्कूटी CG 04 Q 2363 (कीमत ₹50 हजार)
* 02 टच स्क्रीन मोबाइल फोन (कीमत ₹10 हजार)

कुल जब्ती मूल्य : ₹15.60 लाख

गरियाबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button