#Social

गौरेला नगर पालिका चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत


Gaurela. गौरेला। गौरेला नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। भाजपा के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मुकेश दुबे ने ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए 4591 वोटों के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की है। इस प्रचंड जीत के बाद गौरेला में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ विजय जुलूस निकाला और जीत का जश्न मनाया। विजयी होने के बाद मुकेश दुबे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह जीत गौरेला की जनता और भाजपा की साझा जीत है। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार और समर्थन के कारण ही यह भारी जीत संभव हो पाई है। दुबे ने आश्वासन दिया कि अध्यक्ष बनने के बाद वे गौरेला के सभी नागरिकों के साथ बिना किसी भेदभाव के काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button