#Social

चंबा में लोगों का सिरदर्द बना ट्रैफिक, लग रहा लंबा जाम


Chamba. चंबा। शहर की चरमराई ट्रेफिक व्यवस्था लोगों के लिए सिरदर्द साबित हो रही है। शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहनों के लंबे जाम से लोगों की आवाजाही रिस्की होकर रह गई है। जाम के बोझ से सिकुड़ी शहर की सडक़ों पर कई मर्तबा राहगीर वाहन की चपेट में आकर उपचार के लिए मेडिकल कालेज पहुंच चुके हैं। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर पार्किंग स्थल निर्माण की प्रशासनिक कवायद फाइलों व सर्वे के फेर से बाहर नहीं निकल पाई है। विपरीत इसके चंबा उपमंडल में ही औसतन हर माह तीन से चार सौ दोपहिया व चौपहिया वाहन पंजीकृत हो

रहे हैं।

शहर में वाहनों की दिन- प्रतिदिन बढती भीड़ के बीच पार्किंग स्थलों की कमी अब गंभीर समस्या का रूप लेती जा रही है। पार्किंग स्थलों की कमी से बाहरी राज्यों व जिला के अन्य हिस्से से आने वाले चालकों के प्रतिबंधित हिस्से में वाहन पार्क करने से ट्रैफिक जाम के चलते लोगों को आवाजाही में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार चंबा जिला में चोपहिया वाहनों के लिए शहर के बीचोंबीच राजीव गांधी कॉम्पलेक्स के धरातल और पुराने बस अड्डे परिसर में पार्किंग की अधिकृत सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा एक निजी पार्किग भी उपलब्ध है। मगर वाहनों की बढ़ती संख्या के आगे यह स्थल नाकाफी साबित हो रहे हैं। हालात यह है कि शहर में पार्किंग में जगह की कमी के चलते पोस्टआफिस मार्ग व मेडिकल कालेज के बाहर रोजाना लंबा जाम लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button