चक्रवात अर्नब का असर: छत्तीसगढ़ में बारिश से

रायपुर। CG Weather Today: बारिश और ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में दिन की गर्मी कम कर दी है। राजधानी रायपुर सहित कई इलाकों में बुधवार को बारिश हुई। मौसम केंद्र रायपुर के अनुसार, राजधानी का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.8 डिग्री कम है। जगदलपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

आज इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना

– Advertisement –

Ad image

मौसम केंद्र रायपुर के 28 अक्टूबर को जारी बुलेटिन के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की चेतावनी भी दी गई है।

रायपुर में दिनभर छाए रह सकते हैं बादल

– Advertisement –

Ad image

राजधानी में गुरुवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ दौर में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान लगभग 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहर तापमान
रायपुर 26.1°C
माना एयरपोर्ट 25.8°C
बिलासपुर 27.8°C
पेंड्रा रोड 26.0°C
अंबिकापुर 27.5°C
जगदलपुर 24.4°C

ये आँकड़े मौसम केंद्र रायपुर की 28 अक्टूबर की रिपोर्ट के हैं।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और उसके बाद 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई है। बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

 

 

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button