छत्तीसगढ़ आगमन पर एथलीट अनिमेष कुजूर का सम्मान

रायपुर। 20वे एशियाई खेलों जापान में छत्तीसगढ़ ( जशपुर ) के अनिमेष कुजूर ने अपने उच्चतम खेल का प्रदर्शन करते हुए मिक्सड रिले इवेंट में कांस्य पदक भारत को दिलाया ,विदित है कि अनिमेष कुजूर भारत को कई अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पदक दिला चुके है, अनिमेष 100 मीटर एवम 200 मीटर के नेशनल रिकार्ड होल्डर भी है, उनके छत्तीसगढ़ आगमन पर छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव विक्रम सिंह सिसोदिया ने उन्हें एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया बधाईया दी।

श्री सिसोदिया ने अनिमेष को एशियन गेम्स में 200मीटर दौड़ में 5वा स्थान आने पर अपनी शुभकामनाये दी साथ आगामी होने वाले अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैम्पिनशिप की तैयारीयो एवं उनकी ट्रेनिंग के बारे विस्तार से जानकारी ली, छत्तीसगढ़ सरकार से हरसम्भव सहयोग दिलाने का आश्वसन दिया, इस अवसर पर जी एस बामरा, परविंदर सिंह ग्रेवाल, आदित्य सिंह ठाकुर , रितिका सिंह एवं एथलेटिक्स खेल से जुड़े प्रशिक्षकों एवम पदाधिकारियो ने शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

– Advertisement –

Ad image

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button