छात्रा की आत्महत्या मामले में

भारतेन्दु कौशिक, बिलासपुर। Bilaspur Teacher Suspended : न्यायधानी में एक बार फिर ग्रैंड न्यूज़ की खबर का बड़ा असर हुआ है। बिलासपुर जिले के नेवासा में स्थित सीता देवी स्कूल से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया था, जिसने पूरे जिले को हिलाकर रख दिया। नवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कुमारी पूनम रजक ने शिक्षकों की कथित प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना ने न सिर्फ शिक्षा जगत बल्कि पूरे समाज को झकझोर दिया।

– Advertisement –

Ad image

ये भी पढ़ें : Raipur Breaking : विधायक सुनील सोनी को मिली धमकी, डिजिटल अरेस्ट की कोशिश 

– Advertisement –

Ad image

शिक्षक की प्रताड़ना से थी परेशान

जांच में सामने आया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कड़की में पदस्थ शिक्षक रमेश कुमार साहू अपनी शासकीय ड्यूटी छोड़कर नियमित रूप से अपने ही रिश्तेदार के निजी स्कूल सीता देवी स्कूल नेवासा में पढ़ाने जा रहा था। आरोप है कि वहीं उसकी प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने यह खौफनाक कदम उठाया।

शिक्षा विभाग हरकत में

ग्रैंड न्यूज़ ने इस पूरे मामले को लगातार, प्रमुखता से और पूरी जिम्मेदारी के साथ उठाया। हमारी रिपोर्टिंग के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और मामले की गहन जांच करवाई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे ने कड़ा कदम उठाते हुए शिक्षक रमेश कुमार साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि किसी भी स्थिति में छात्रों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

– Advertisement –

Ad image

बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी पूनम ने बताया कि रजक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या छात्राओं पर दबाव कम करने की जरूरत है? क्या स्कूलों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए?

फिलहाल, ग्रैंड न्यूज़ अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए आगे भी इस मामले पर नजर बनाए रखेगा और हर अपडेट आप तक पहुंचाता रहेगा।

Video of constable drinking alcohol : ड्यूटी छोड़ शराब पीते दिखे दो पुलिसकर्मी, वीडियो बनाने वाले युवक को धमकाया….

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button