टूलकिट मामला; संबित पात्रा और पुलिस के बीच चिट्ठी और मेल का खेल
Toolkit case; Letter and mail game between the concerned Patra and the police
टूलकिट मामले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने बयान दर्ज कराने के लिए फिर 7 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है. रायपुर पुलिस द्वारा भेजे गए दूसरे नोटिस के जवाब में संबित पात्रा ने अपने वकील के माध्यम से मेल के जरिए जवाब भेजा है.
रायपुर पुलिस के मुताबिक संबित पात्रा के वकील ने ई मेल के जरिये कहा है कि कोरोना संक्रमण की वजह से आवागमन बाधित है, इसलिये आप लिखित में पूछताछ के प्रश्न लिख कर दीजिए ताकि हम बेहतर जवाब दे सकें. बता दें कि पुलिस ने बुधवार को संबित पात्रा को पूछताछ के लिए व्यक्तिगत या ऑनलाइन पेश होने के लिए कहा था.
बता दें कि टूलकिट मामले में एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने रायपुर के सिविल लाइन थाना में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया था. मामले में पूछताछ के लिए सिविल लाइन पुलिस के पहले नोटिस के जवाब में भी संबित पात्रा ने सात दिन का समय मांगा था. और अब दूसरे नोटिस के जवाब में भी सात दिन का समय मांगा है




