टोल प्लाजा पर गुंडागर्दी, टोल मांगने पर

सोनीपत। CRIME NEWS: हरियाणा के सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चार एसयूवी गाड़ियों में सवार 10 से 12 युवकों ने टोल शुल्क मांगने पर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इस हिंसक घटना में दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए,

जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टोल प्लाजा मैनेजर आनंद के अनुसार, एक गाड़ी के टोल पर रुकने के बाद लाइन में खड़ी अन्य गाड़ियों से युवक उतर आए और जबरन बैरियर हटाकर निकलने की कोशिश करने लगे, कर्मचारियों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

– Advertisement –

Ad image

पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मुरथल थाना पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button