ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Korba. कोरबा। कोरबा पुलिस ने साइबर सेल और थाना बांगो की संयुक्त कार्रवाई में ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दीपका निवासी सुमित रजक (29) और रामपुर के पोड़ीबहार निवासी विवेक सिंह उर्फ दादू शामिल हैं।घटना 21 मई को रात 2:30 बजे चोटिया टोल से करीब 20 किलोमीटर आगे हुई। ट्रक चालक रोशनलाल नेताम और हेल्पर दिनेश साहू पुलिया के पास टायर बदल रहे थे। इसी दौरान एक सफेद टाटा जेस्ट कार से कुछ लोग उतरे। एक व्यक्ति पानी मांगने के बहाने आया और फिर अन्य लोगों के साथ मिलकर चालक और हेल्पर से मारपीट की।
आरोपियों ने ट्रक के केबिन से वीवो मोबाइल, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और 1000 रुपए नगद लूट लिए। इसके अलावा कृषक संगवारी समिति करजी अंबिकापुर से मिले 39,000 रुपए के एडवांस की भी लूट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कार के टूटे पिछले शीशे के आधार पर गाड़ी मरम्मत करने वालों से संपर्क किया। टीपी नगर में एक दुकान में शीशा बदलवाने आई सफेद जेस्ट कार की पहचान हुई। पुलिस ने विवेक सिंह को पकड़ा, जिसने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर सुमित रजक को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार और 1600 रुपए नगद बरामद किए हैं। दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button