क्राइम न्यूज : राजधानी में मामूली विवाद पर नाबालिक की चाकू मार कर हत्या.., आरोपी फरार, मामले की छानबीन में लगी पुलिस
रायपुर । प्रदेश की राजधानी रायपुर में बीते रात मामूली विवाद पर नाबालिग को चाकू से मारकर मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि यह मामला राजेन्द् नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत RDA कॉलोनी का है, जहाँ सब्ज़ी ठेला संचालक 16 वर्षीय संजू गोस्वामी पर पुरानी रंजिश के चलते लगभग 4 से अधिक आरोपियों ने चाकू से वार किया जिसके बाद संजू को इलाज़ के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि घटना रात लगभग 9:30 बजे की है। कुछ संदिग्ध आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ किया जा रहा है। फिलहाल आरोपियों के बारे में खास जानकारी प्राप्त नही ही पाया है। संजू का पहले भी इन आरोपियों से झगड़ा होना बताया जा रहा है।




