तो नहीं दे पाएंगे 10वीं-12वीं की परीक्षा अगर इन नियमों का पालन नहीं किया, छग सरकार का बड़ा फैसला
If you do not follow these rules, you will not be able to give the 10th-12th examination, the big decision of the Chhattisgarh government
छग सरकार ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के पैटर्न में बड़ा बदलाव करते हुए अब इन दोनों परीक्षाओं के लिए असाइनमेंट अनिवार्य कर दिया है। 6 में से तीन असाइनमेंट जमा करने वालों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
पहले छह में से चार असाइनमेंट जमा करने पर परीक्षा देने की पात्रता थी. कोरोना काल को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नियम में बदलाव किया है. नये नियम के अनुसार, अब दसवीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों को 6 विषयों के 3-3 असाइनमेंट जमा करना अनिर्वाय होगा.
माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुताबिक दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परीक्षा पैटर्न बदलाव किया गया है आसाइमेंट जमा नहीं करने वाले छात्र बोर्ड परीक्षा में नहीं शामिल नहीं हो सकते. इस साल वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए लिखित परीक्षा 70 अंक के होगी और 30 अंक असाइनमेंट के जोड़े जाएंगे..माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नियम को शिथिल करते हुए 6 में से तीन असाइनमेंट जमा कराने पर बोर्ड के विद्यार्थियों को परीक्षा देने की पात्रता होगी. दसवीं एवं 12वीं के परीक्षार्थियों को 6 विषयों के 3 – 3 आसाइमेंट जमा करना अनिवार्य होगा नहीं तो परीक्षा नहीं दे पाएंगे




