सीएम भूपेश बघेल मिले नितिन गड़करी से, हरदीप पुरी से मिल बिलासपुर से दिल्ली हवाई उड़ान पर लगवाई मुहर
CM Bhupesh Baghel met Nitin Gadkari, Hardeep Puri met Bilaspur to Delhi air flight
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है। मुख्यमंत्री ने अब से कुछ देर पहले सड़क, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़कों के निर्माण और विस्तार को लेकर उनसे चर्चा की है। मुख्यमंत्री की नितिन गडकरी से ये मुलाकात उनके आवास पर हुई है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने कल देर शाम नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान हरदीप पुरी ने प्रदेश में हवाई सेवा के विस्तार की मंजूरी दी थी। केंद्रीय मंत्री ने ये भी ऐलान किया था कि बिलासपुर से नयी दिल्ली के लिए नयी हवाई सेवा की शुरुआत होगी। 33 साल बाद ये मौका आयेगा जब बिलासपुर अंतर्राज्यीय हवाई सेवा से जुड़ेगा।




