नगर निगम के सभापति को भाजपा ने 6

– Advertisement –

Ad image

कोरबा। CG BREAKING : कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर को बीजेपी ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। आपको बता दे सभापति के अधिकृत उम्मीदवार हितानंद अग्रवाल के खिलाफ बीजेपी के पार्षद नूतन सिंह ठाकुर ने सभापति क लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया था। जिसे बीजेपी के अधिकांश पार्षदों ने अपना मत देकर सभापति बना दिया। बीजेपी के बागी प्रत्याशी के सभापति बनने के बाद पार्टी और मंत्री लखनलाल देवांगन की काफी किरकिरी हुई थी। उधर इस राजनीतिक उठापटक के बाद आज पार्टी हाईकमान ने बागी नूतन सिंह ठाकुर पर निष्कासन की कार्रवाई करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए बाहर कर दिया है।

 

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के 10 नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज कर नया रिकार्ड बनाया है। लेकिन सभापति के चयन के मामले में कोरबा नगर निगम में बीजेपी की जो किरकिरी और फजीहत हुई, वो पूरे छत्तीसगढ़ में चर्चा का विषय बन गया। दरअसल बीजेपी हाईकमान और संगठन ने पर्यवेक्षक बनाकर रायपुर विधायक पुरंदर मिश्रा को कोरबा भेजा था। पर्यवेक्षक द्वारा संगठन के फैसले के मुताबिक सभापति पद के लिए हितानंद अग्रवाल का नाम फाइनल किया गया था। इस नाम के सामने आते ही बीजेपी पार्षदों ने पर्यवेक्षक और मंत्री लखनलाल देवांगन के सामने ही जमकर विरोध प्रदर्शन कर दिया था।

इस पूरे मामले में बीजेपी हाईकमान ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी। बीजेपी के जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बगावत करने वालों पर सख्त कार्रवाई की बात कही थी। जिसके बाद आज प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने कोरबा नगर निगम के सभापति निर्वाचित नूतन सिंह ठाकुर को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। पार्टी की इस कार्रवाई के बाद अब उन पार्षदों पर भी निष्कासन की तलवार लटक रही है, जिन्होने पर्यवेक्षक और मंत्री के सामने विरोध प्रदर्शन कर संगठन के निर्णय के विरोध में काम किया था।

 

 


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button