पलारी -भूख हड़ताल पर बैठे सचिव व रोजगार सहायक, 18 दिन से आंदोलन जारी
छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक के प्रान्तीय आह्वान पर अपनी माँगो को लेकर 18 वा दिन भी आंदोलन जारी है। मंगलवार को जनपद पंचायत पलारी के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा सयुक्त रूप से क्रमिक भूख हड़ताल किया गया,भूख हड़ताल में सचिव संघ कि ओर से संतकुमार कुर्रे, दिलीप टंडन ,भगीरथी कनौजे ,मुकेश निर्मलकर ,अमित दीवान, संतकुमार मार्कण्डेय, तेजराम प्रजापति ,शिवकुमार ध्रुव एवं रोजगार सहायक संघ से अश्वनी मनहरे ईश्वरी कुर्रे ,गोदावरी ध्रुव, रमेश्वरी चक्रधारी ,बबीता कुर्रे, माधुरी साहू ,प्रतिमा निषाद भूख हड़ताल मे थे ।
पंचायत सचिव संघ पलारी ब्लॉक के अध्यक्ष नरेन्द्र चंद्राकर उपाध्यक्ष माखन साहू ने एवं रोजगार सहायक अध्यक्ष राजेंद्र मार्कण्डेय ने बताया की आज हड़ताल का 18 वा दिन है जिसमे आज से भूख हड़ताल जारी है यह भूख हड़ताल 12 जनवरी से शुरू होकर 20 जनवरी तक निरंतर रहेगा जब तक मांग पूरी नही हो जाती।
आंदोलन में ब्लॉक संरक्षक दीनदयाल कन्नौज, सलाहकार राजेश वैष्णव , कोषाध्यक्ष मोहम्मद शहमीर खान, सचिव योगेश वर्मा ,प्रवक्ता मनीराम यादव रोजगार सहायक संघ ब्लॉक उपाध्यक्ष रविकांत बंजारे सचिव प्रेम दास कुर्रे एवं समस्त सचिव व रोजगार सहायक धरना स्थल पर उपस्थित थे।


