CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 8 विकेट से रौंदा, साई सुदर्शन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Chennai Super Kings Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 37th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 37वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आठ विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही गुजरात टाइटंस की टीम ने इस सीजन में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ के हाथों में है, जबकि गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 159 रनों का टारगेट, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Gujarat Titans Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 37 रन के स्कोर पर टीम के चार घातक बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 96 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 158 रन बनाए. चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा नाबाद 74 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने महज 60 गेंदों पर छह चौके और चार छक्के लगाए. ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा शिवम दुबे ने 22 रन बनाए.
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा के अलावा अरशद खान ने दो विकेट चटकाए. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 159 रन बनाने थे.
बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम का आगाज धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 58 रन बोर्ड पर जड़ दिए. गुजरात टाइटंस की टीम ने महज 16.4 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. गुजरात टाइटंस की तरफ से साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 87 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान साई सुदर्शन ने महज 46 गेंदों पर चार चौके और सात छक्के लगाए. साई सुदर्शन के अलावा जोस बटलर ने नाबाद 39 रन बटोरे.
वहीं, चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को नूर अहमद ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से नूर अहमद और अकील होसेन ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. नूर अहमद और अकील होसेन के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
चेन्नई सुपरकिंग्स की बल्लेबाजी: 158/7, 20 ओवर (संजू सैमसन 11 रन, रुतुराज गायकवाड़ नाबाद 74 रन, उर्विल पटेल 4 रन, सरफराज खान 0 रन, डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन, शिवम दुबे 22 रन, कार्तिक शर्मा 15 रन, जेमी ओवरटन 18 रन और अकील होसेन नाबाद 0 रन.)
गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (कगिसो रबाडा 3 विकेट, मोहम्मद सिराज 1 विकेट, मानव सुथार 1 विकेट और अरशद खान 2 विकेट).
दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी: 162/2, 16.4 ओवर (साई सुदर्शन 87 रन, शुभमन गिल 33 रन, जोस बटलर नाबाद 39 रन और वाशिंगटन सुंदर नाबाद 1 रन.)
चेन्नई सुपरकिंग्स की गेंदबाजी: (अकील होसेन 1 विकेट और नूर अहमद 1 विकेट).
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.



