बड़ा हादसा: नहर में गिरी जेसीबी, चालक और युवक की तलाश जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हादसे की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। नगर सेना की रेस्क्यू टीम को बुलाकर लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। फिलहाल गोताखोरों की मदद से सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जेसीबी वाहन भलपहरी निवासी लक्ष्मी कुमार का बताया जा रहा है। पुलिस वाहन मालिक और चालक की पहचान से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं नहर में गिरी जेसीबी को बाहर निकालने का काम भी लगातार जारी है।
शराब के नशे में होने की आशंका
घटनास्थल पर मौजूद कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के समय चालक शराब के नशे में था। हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अधिकारी इस पहलू की भी जांच कर रहे हैं।
मोबाइल में कैद हुआ हादसा
Source link




