बाथरूम के लिए गई नाबालिग से दुष्कर्म

 

कोंडागांव। CG CRIME NEWS : जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है, यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होने आई एक नाबालिग लड़की के साथ कुकर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक लगातार पुलिस से बचकर भाग रहा था, जिसे पुलिस ने रायपुर नाका पर घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

– Advertisement –

Ad image

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अपने परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंची थी। इस दौरान रात को वह बाथरूम के लिए घर के पीछे की ओर गई थी। तभी आरोपी युवक मनोज कुमार मरकाम अचानक वहां आ गया और जबरदस्ती नाबालिग को अपने साथ पास के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू की, आरोपी पुलिस से बचने के लिए बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। रायपुर नाका के पास पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। पूछता में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button