#Social

ब्रेलंगी स्कूल में प्री-प्राइमरी डे की धूम


Rikangpio. रिकांगपिओ। जिला किन्नौर की राजकीय प्राथमिक पाठशाला ब्रेलंगी में प्री प्राइमरी डे मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत उपप्रधान और को कोआर्डिनेटर वाल चंद्र नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में बच्चों की माताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। माताओं को बच्चों के सर्वांगीण विकास की गतिविधियों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। मुख्यातिथि ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य आमतौर पर छोटे बच्चों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करना है, जिसमें खेल, कला, संगीत और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में मदद मिलती है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति, किन्नौरी और पहाड़ी नृत्य सहित अन्य रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए तथा सामाजिक व भावनात्मक तथा रचनात्मक आदि अन्य विभिन्न गतिविधियों पर प्रदर्शनियां भी लगाईं गई, जिसका मुख्यातिथि ने अवलोकन किया और सराहना की गईं। इस अवसर पर हेड टीचर गंगा गीर, जेबीटी रीता बाला और आरती नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button