भूपेश बघेल ने कहा- सिंधिया बिकाऊ तो रमन सिंह ने कहा कांग्रेसी तलवे चाटने वाले

Bhupesh Baghel said - Sindhiya should sold, then Raman Singh said that the Congressmen are licking the feet

रायपुर/नागपुर  14 जुलाई 2021। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिकाऊ कहा है। महंगाई के मुद्दे पर नागपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि एयर इंडिया के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी बिकाऊ हैं।

जनसंख्या विधेयक को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये बातें कही। भूपेश बघेल ने कहा- सरकार एयर इंडिया को बेचने जा रही है और उस मंत्रालय की कमान ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों में दी गई है. एयर इंडिया का लोगो ‘महाराजा’ है.  ज्योतिरादित्य सिंधिया और एयर इंडिया दोनों ही बिकाऊ हैं.

इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिंधिया को लेकर दिए गए बयान पर सियासी बवाल मच गया, इस बयान के जवाब में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॅा. रमन सिंह ने कुछ देर बाद ही मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जो तलवे चाट सकता है केवल वही कांग्रेस में रह सकता है।

सौजन्य- Nyoooz

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button