मिठाई में कीड़ा मिलने का आरोप

जांजगीर-चांपा/शिवरीनारायण। CG NEWS:  त्योहारी सीजन के बीच जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण से मिठाई की गुणवत्ता को लेकर हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मुख्य मार्ग स्थित कान्हा स्वीट्स एवं डेली नीड्स में खरीदी गई मिठाई के डिब्बे में कीड़ा मिलने का आरोप है।

ग्राहक ज्योति कश्यप ने जब मिठाई का डिब्बा खोला, तो अंदर कीड़ा देखकर हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद दुकान में मिलने वाली मिठाइयों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

– Advertisement –

Ad image


बताया जा रहा है कि दुकान का संचालन मनोजिया केशरवानी द्वारा किया जाता है। वहीं, प्रदेशभर में त्योहारी सीजन को देखते हुए नकली मिठाई, मिलावटी मावे और खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है, लेकिन जांजगीर-चांपा में खाद्य एवं औषधि विभाग की कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

– Advertisement –

Ad image


आरोप है कि मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत के बावजूद अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में सवाल है कि आखिर त्योहारी सीजन में मिठाई दुकानों की सैंपलिंग और जांच कितनी गंभीरता से की जा रही है?
अब देखना होगा कि खाद्य एवं औषधि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button