देश दुनिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र पर बरसे, बोले अगर मैंने इतना बड़ा अपराध किया है तो आओ गिरफ्तार करो

झारखंड:- कथित अवैध खनन मामले में झारखंड के सीएम सोरेन को ईडी ने आज पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी कार्यालय के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि सोरेन ईडी के सामने अभी पेश नहीं हुए हैं। इस बीच अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोरेन ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा का सफाया हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुझे ईडी ने आज तलब किया है जबकि मेरा पहले से ही आज छत्तीसगढ़ में एक कार्यक्रम है। अगर मैंने इतना बड़ा अपराध किया है, तो आओ और मुझे गिरफ्तार करो।  साथ ही कहा कि पूछताछ क्यों हो रही है।आप झारखंडवासियों से क्यों डरते हैं। खबरों के मुताबिक, सीएम सोरेन की ईडी के सामने पेश होने की संभावना कम हैं वे आदिवासी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर जा रहे हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं ईडी, सीबीआई से नहीं डरता। भाजपा ने लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई झारखंड सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों को उतारा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button