देश दुनियाशहर एवं राज्य

बड़ी खबर ; सीएम के इस्तीफे की अटकलों का बाजार गर्म, सीएम ने किया ट्वीट

मणिपुर में बीते एक माह से ज्यादा समय से हिंसा जारी है। अब खबर आ रही है मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह थोड़ी देर में राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एन बीरेन सिंह इस्तीफा दे सकते हैं। एन बीरेन सिंह दोपहर एक बजे राज्यपाल अनुसुइया उइके से राजभवन में मुलाकात करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मणिपुर दौरे पर हैं। वहां राहुल गांधी हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। राहुल गांधी भी दोपहर डेढ़ बजे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। ऐसे में राहुल गांधी के दौरे के बीच मणिपुर में बड़ी राजनीतिक हलचल होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार (30 जून) को इंफाल में मुख्यमंत्री के आवास और गवर्नर हाउस के बाहर बीरेन सिंह के समर्थक जमा हो गए. इस बीच सोशल मीडिया पर एक रिजाइन लेटर वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं.

ये रिजाइन लेटर फटा हुआ है. मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने आवास के बाहर एकत्रित लोगों से मुलाकात भी की है. ये लोग एन बीरेन सिंह से इस्तीफा न देने की बात कह रहे थे. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के अनुसार, एन बीरेन सिंह को उनके समर्थकों ने उस समय रोक दिया था जब वह अपना इस्तीफा सौंपने के लिए इंफाल में गवर्नर हाउस जा रहे थे.

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने किया ट्वीट

इसी बीच बीरेन सिंह ने ट्वीट किया कि इस महत्वपूर्ण समय पर मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दूंगा. इससे पहले मणिपुर के स्थानीय लोगों ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि हम नहीं चाहते कि सीएम इस्तीफा दें, उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए. वह हमारे लिए बहुत काम कर रहे हैं. हम सीएम को समर्थन दे रहे हैं. हम 2 महीने से उथल-पुथल की स्थिति में हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button