राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का खुलासा, 6 युवतियों समेत दलाल भी गिरफ्तार
Sex racket exposed in capital Raipur, broker including 6 girls arrested
रायपुर 12 जुलाई 2021। राजधानी पुलिस देर छापामार कार्रवाई करते हुये एक होटल से 4 महिलाएं और 2 पुरूष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये लोगों में एक होटल का कर्मचारी और एक ग्राहक बताया जा रहा है। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस थाने में लाकर उनसे पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला गंज थाना के साईंराम होटल का है। पुलिस को कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि, होटल में बाहर से आकर संदिग्ध महिलाएं रह रही है। साथ ही युवकों का भी होटल में आना जाना लगा हुआ है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद गंज थाना पुलिस होटल में छापामार कार्रवाई करते हुये मौके से 4 महिलाएं सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।…
फिलहाल खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया हैं कि, पकड़ी गयी युवतियां कहा की है। कार्रवाई जारी है। साथ ही पकड़ी गयी महिलाओं से पूछताछ भी जारी है।



