रायपुर: दो भाईयों ने एक-दूसरे को मारा चाकू, चिकन को लेकर उपजा विवाद

रायपुर। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह विवाद चिकन के बंटवारे को लेकर हुआ। घर में खाने को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई अजय मिरी ने छोटे भाई साहिल मिरी पर चाकू से हमला कर दिया। जवाब में साहिल ने भी अजय पर चाकू चला दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। गुढ़ियारी थाना में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच पहले भी विवाद होते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला जानलेवा हमला तक पहुंच गया। पुलिस मामले की सभी एंगल से जांच कर रही है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button