रायपुर में बाप ने बेटे पर चाकू से किया हमला, युवक एम्स में भर्ती

Raipur. रायपुर। रायपुर के रामनगर चौकी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक गंभीर पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, पिता संतोष साहू ने अपने बेटे पवन साहू पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और स्वास्थ्य सेवा को सूचना दी। घायल पवन साहू को तत्काल एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार घायल की हालत स्थिर बताई जा रही है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button