#Social

लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने रोहडू मेले के शुभारंभ पर दी सौगात


Rohru. रोहड़ू। लोक निर्माण विभाग और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 19 करोड़ 11 लाख की लागत से स्तरोन्नत होने वाली रोहड़ू चिडग़ांव सडक़ के कार्य का भूमि पूजन भी किया। रामलीला मैदान रोहड़ू में विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रोहड़ू से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक संबंध है जिसकी नींव स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने रखी थी और आज भी यहां के लोगों से उन्हें भरपूर सहयोग और आशीर्वाद

मिलता है।

इसलिए रोहड़ू के चहुमुखी विकास को वे प्राथमिकता देते है। आज रोहड़ू में 70 करोड़ की लागत से विभिन्न सडक़ों के कार्य चल रहें हैं। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सरकार के सहयोग और उनके प्रयासों से वे 500 करोड़ केंद्र सरकार से लाने में सफल हुए है जिससे प्रदेश के विकास में गति मिलेंगी। रोहड़ू मेले की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि रोहड़ू मेला शिकडू देवता के सम्मान में मनाया जाने वाला एक ऐतिहासिक मेला है। जो सदियों से मनाया जा रहा है। इस मेले में जहां एक ओर स्थानीय और बाहर के व्यापारी बढ़ी संख्या में आकर अपना सामान बेचते हैं वहीं मेला मंच से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देते है और जनता का मनोरंजन करते हैं। इसके अतिरिक्त देव परंपराओं को भी निभाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button