वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वनभूमि पर निर्माण कार्य

रायगढ़। CG NEWS: घरघोड़ा तहसील अंतर्गत एनटीपीसी तिलाईपाली के कोल माइन्स प्रभावित एरिया नया रामपुर में वनभूमि अतिक्रमण कर भूमि समतलीकरण में प्रयुक्त डोजर मशीन को वन विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए जप्ती की कार्यवाई की गई है जानकारी मिल रही है कि डोजर मशीन एनटीपीसी के वीपीआर कंपनी बताई जा रही है।
रायगढ़ वनमंडल अंतर्गत घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के एनटीपीसी तिलाईपाली के कोल माइन्स प्रभावित एरिया वनभूमि पर कथित अतिक्रमण कर मकानों का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया तथा वनभूमि को समतल करने में प्रयुक्त वीपीआर कंपनी की डोजर मशीन जब्त कर ली।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, संबंधित क्षेत्र में लगभग 30 से 40 मकानों का निर्माण किया गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला एनटीपीसी की तिलाईपाली कोयला खदान से प्रभावित ग्रामीणों के पुनर्वास से जुड़ा हुआ है। हालांकि, वनभूमि पर निर्माण की वैधानिकता, अतिक्रमण के वास्तविक क्षेत्रफल और इस मामले में संबंधित पक्षों की भूमिका को लेकर जांच जारी है। वन विभाग द्वारा प्रकरण में संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।
जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर लागू वन कानूनों एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वनभूमि का संरक्षण और अवैध अतिक्रमण की रोकथाम विभाग की प्राथमिकता है। बिना वैधानिक अनुमति के वनभूमि पर कब्जा करने अथवा निर्माण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Source link




