BEO कार्यालय नवागढ़ की बदहाल व्यवस्था, बिना

जांजगीर-चांपा। CG NEWS: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ स्थित विकासखंड शिक्षा अधिकारी यानी बीईओ कार्यालय की बदहाल व्यवस्था सवालों के घेरे में है। कार्यालय परिसर में बने शौचालय की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। आरोप है कि शौचालय में दरवाजा तक नहीं है, जिससे विशेषकर महिला कर्मचारियों, शिक्षकों और कार्यालय आने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि शौचालय के अंदर और आसपास लंबे समय से गंदगी फैली हुई है, जिससे बदबू के कारण लोगों का वहां जाना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में कई लोग खुले में शौच करने को मजबूर हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस विभाग की जिम्मेदारी स्कूलों में स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं की निगरानी करना है, उसी कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है।

– Advertisement –

Ad image

मामले को लेकर कार्यालय का तत्काल निरीक्षण कराने, शौचालय में दरवाजा लगवाने, साफ-सफाई और मरम्मत कराने तथा लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई है।


Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button